बेनीपट्टी(मधुबनी)। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में मास्क अभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है। वही मास्क नही पहनने वालों की जमकर  क्लास लगाई जा रही है। साथ ही आर्थिक दंड भी लगाया जा रहा है। रविवार को शिवनगर में बेनीपट्टी-पुपरी स्टेट हाइवे 52 पर थाना पुलिस द्वारा एसआई उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में वाहन सह मास्क जांच अभियान चलाया गया। जहां अग्रोपट्टी और बसैठ दिशा से आने वाले हर उस व्यक्ति को रोका जा रहा था, जिन्होंने मास्क और हेलमेट नही लगाई थी। ऐसे बाइक चालकों को थाना पुलिस द्वारा फटकार लगाते हुए हेलमेट और मास्क पहनने की हिदायत दी गई। साथ ही कई बाइक चालकों को पुलिसकर्मियों ने आर्थिक दंड भी लगाया। थाना पुलिस मास्क और हेलमेट के अलावे दो और चार पहिया वाहनों के डिक्की की तलाशी भी ले रही थी। इधर चेकिंग अभियान देख हेलमेट और मास्क नही लगाने वाले कई बाइक चालक पुलिस को देख दूर से ही रफूचक्कर हो रहे थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post