बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर मुख्यालय के डॉ एनसी कॉलेज परिसर में सोमवार को भाजपा के विभिन्न मोर्चा की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के मधुबनी सांसद डॉ अशोक कुमार यादव ने कहा कि, देश की महान जनता के वोट की ताकत आज पूरा विश्व देख रहा है। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश आज हर मायनो में तरक्की कर रहा है। मोदी सुदूर ग्रामीण इलाकों के गरीब, शोषित, वंचित सभी तबकों का विकास कर रहे है।

डॉ यादव ने कहा कि, अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष मोदी के आगे हताश हो गया। विपरीत विचारधारा के पार्टी भी मोदी से भय खाकर नए नए गठबंधन बना रही है। मोदी को देश की चिंता है, लेकिन, विपक्ष को अपने पार्टी और परिवार की चिंता है।

श्री यादव ने कहा कि मोदी देश के 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दे रहे है। इंदिरा आवास की राशि से घर नहीं बन रहा था, तो पीएम आवास योजना बना कर राशि बढ़ा दी। आज घर बन रहा है। गैस दिया गया। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, देश को धर्म के आधार पर बांट दिया गया।

2

कार्यक्रम संयोजक रंधीर ठाकुर ने बीजेपी के सभी मोर्चा के पदाधिकारी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाने को कहा। उन्होंने कहा कि, 2024 में इससे भी अधिक सीट लेकर मोदी को पीएम फिर से बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल झा ने की। जबकि, संचालन शिवशंकर पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में एमएलसी घनश्याम ठाकुर, जिलाध्यक्ष शंकर झा, अजय भगत, राजाराम झा, सुभाष चंद्र उदय, नरेश यादव, दीपक यादव, नवल कामत, सिंघेश्वर कामत, अशोक पासवान, अमरनाथ राय, उमाशंकर गुप्ता, रामबाबू चौधरी, मदनलाल कर्ण, कृष्णेश्वर ठाकुर, दिलीप दास, दीपक मिश्र, रमेश मिश्र, प्रवीण चौधरी, भोगेन्द्र मिश्र, नरेंद्र राउत, सरोज झा, मो.नसीम, लाल सहनी, पवित्र ठाकुर, गोविंद झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post