मधुबनी व दरभंगा जिले की सीमा से सटे केवटी थाना क्षेत्र में एक किराना दुकान के सामने खड़ी पिकअप वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में केवटी निवासी भोला प्रसाद गुप्ता ने थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
दिए गए आवेदन के अनुसार, भोला प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 10 सितंबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे उन्होंने अपनी पिकअप गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर BR25G1699) को केवटी चौक स्थित किराना दुकान के सड़क के दूसरी तरफ कुपाल लाल दास के घर के सामने खड़ा कर सोने चले गए थे।
सुबह करीब 7:30 बजे वापस लौटने पर वाहन वहां नहीं मिला। काफी खोजबीन के बावजूद पिकअप का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद वाहन मालिक भोला प्रसाद गुप्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गई पिकअप की बरामदगी की गुहार लगाई है। घटना से इलाके में वाहन चोरी को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Follow @BjBikash

