BNN News


बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध शनिवार को पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। न्यायालय के आदेश के बाद बेनीपट्टी थाना की पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर इश्तेहार की कार्रवाई पूरी की।

मामला बेनीपट्टी थाना कांड संख्या 168/2026, दिनांक 20 अप्रैल 2026 से संबंधित बताया गया है। उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 303(2), 76, 351(2), 352, 3(5) के साथ पॉक्सो एक्ट, 2012 की धारा 12 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस द्वारा चिपकाए गए इश्तेहार में आरोपी बिशे लडूगामा गांव के विनय पांडेय के पुत्र रजनीश पांडेय को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की हिदायत दी गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी के फरार रहने के कारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई है।

शनिवार को पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाए जाने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post