मधुबनी। कुख्यात रोहित यादव के गिरफ्तारी से मधुबनी पुलिस राहत की सांस ली है। रोहित यादव के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। बावजूद, कुख्यात रोहित यादव पुलिस के चंगुल में नहीं आ रहा था।

1

कुख्यात रोहित यादव के आपराधिक इतिहास की बात करे तो उसके खिलाफ अधिकांश मामले हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट के थे। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस रोहित यादव के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के लिए कोर्ट से अनुरोध किये जाने की बात कह रही है। रोहित यादव राजनगर थाना के रांटी का रहने वाला है।

मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने बताया कि अबतक रोहित यादव के खिलाफ 17 आपराधिक मामलों की जानकारी मिली है। जिसमें राजनगर, बिस्फी, रहिका, खजौली, जयनगर, जयनगर रेल थाना में मामला दर्ज है। 

2

गौरतलब है कि बिहार एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी कुख्यात रोहित यादव को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post