बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के बरही (नगवास) गांव में आगामी 17 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक भव्य शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका दीदी राधिका जी श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा सुनाएंगी।
आयोजकों द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ 17 नवंबर मंगलवार को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद 18 नवंबर से 24 नवंबर तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 22 नवंबर को पार्थिव शिवलिंग पूजन होगा। वहीं, 24 नवंबर को कथा विराम, 25 नवंबर को हवन तथा 26 नवंबर को महाभंडारे के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
आयोजन का स्थल बरही (नगवास), मधुबनी, बिहार निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने की अपील की है।
आयोजन समिति की ओर से श्री सुरेश चंद्र चौधरी (अध्यक्ष), जयनारायण चौधरी, डॉ. विनोद झा, अनिल सिंह, रविंद्र भंडारी, पिंकू पासवान (सरपंच), राहुल ठाकुर, शशि पासवान एवं शंकर मंडल सहित अन्य लोगों को स्वागतकर्ता के रूप में शामिल किया गया है।
वहीं, आयोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सुमित शास्त्री एवं पंडित अमित मिश्रा को दी गई है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8294022922 पर संपर्क किया जा सकता है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
Follow @BjBikash

