बेनीपट्टी (मधुबनी): बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14, बेहटा गांव निवासी और शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक चंद्रशेखर झा का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 3 मई 2026 की मध्य रात्रि को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय झा का अंतिम संस्कार आज सोमवार को संपन्न हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रदीप भारद्वाज ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सगे-संबंधी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने नम आंखों से उन्हें विदाई गई।
चंद्रशेखर झा अपने पीछे एक अत्यंत समृद्ध और शिक्षित परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में बड़े पुत्र प्रदीप भारद्वाज और छोटे पुत्र दिलीप भारद्वाज हैं। दिवंगत चंद्रशेखर झा के 3 पोते और 3 पोतियां हैं। 6 पौत्र-पौत्रियों में से 4 वर्तमान में इंजीनियर के रूप में देश-सेवा कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग में प्रधान लिपिक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते थे। वे समाज के एक प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्ति थे, जो अपने मिलनसार स्वभाव और बौद्धिक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।
संपूर्ण भारद्वाज परिवार इस समय गहरे शोक में है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
Follow @BjBikash

