बेनीपट्टी (मधुबनी)। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज 8 मार्च 2026 का दिन खास होने वाला है। शहर से लेकर गांव तक इसको लेकर क्रिकेट प्रेमी खासा उत्साहित है इसी कड़ी में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बेनीपट्टी प्रखंड के चतरा गांव में पूर्व पंचायत कार्यालय, लाल किला चौक पर बड़े स्क्रीन पर फाइनल मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
आयोजन को लेकर स्थानीय दिनेश कुमार मंडल, मिथिलेश कुमार गुप्ता, संजीव कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना जी सहित सभी क्रिकेट प्रेमी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इस बाबत आयोजकों ने बताया कि आस पास के गांवों के लोग भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं, अच्छी खासी संख्या में क्रिकेट प्रेमी यहां लाइव प्रसारण देखने के लिए जुटने वाले हैं।
सभी लोइग साथ मिलकर इस एतिहासिक पल का आनंद लेंगे, उम्मीदें हैं कि भारत के खिलाड़ी इतिहास को दोहराते हुएफाइनल मुकाबले में शानदार जीत हासिल करेंगे।


