मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल ने राजस्व कार्यों के निष्पादन में शानदार प्रदर्शन करते हुए मधुबनी जिले में पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त 2026 की अंचल कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट में बेनीपट्टी अंचल को 84.77 अंक मिले हैं। इसके साथ ही बेनीपट्टी की बिहार स्तर पर 16वीं रैंक दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में बेनीपट्टी अंचल के विभिन्न राजस्व कार्यों का मूल्यांकन किया गया है। इसमें परिमार्जन प्लस, म्यूटेशन, अभियान बसेरा-2, ई-मापी, RCMS-Encroachment Case Disposal और राजस्व महाअभियान को शामिल किया गया है।
बेनीपट्टी ने म्यूटेशन में 96.16 प्रतिशत, ई-मापी में 93.64 प्रतिशत, अभियान बसेरा-2 में 83.84 प्रतिशत, RCMS-Encroachment Case Disposal में 78.95 प्रतिशत और राजस्व महाअभियान में 77.54 प्रतिशत का प्रदर्शन दर्ज किया।
खास बात यह है कि मधुबनी जिले के अन्य अंचलों की तुलना में बेनीपट्टी सबसे ऊपर है। रिपोर्ट में इसके बाद खजौली अंचल 74.93 अंक के साथ बिहार की 112वीं रैंक पर है। बेनीपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में अंचल कार्यालय के इस प्रदर्शन को महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
Follow @BjBikash


