मधुबनी: जिले के रामपट्टी में Prime Healthcare Clinic का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। क्लिनिक का उद्घाटन समारोह रांति चौक, अन्नपूर्णा इलेक्ट्रिक के पास, मुख्य सड़क रामपट्टी में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं समाजसेवी आशा महासेठ, प्रह्लाद पूर्वे, काजोल पूर्वे एवं अमित महासेठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक विश्वनाथ नायक एवं नरेंद्र नायक ने बताया कि Prime Healthcare Clinic में General Medicine, Orthopedic Care, Obstetrics & Gynaecology, Geriatric Care और Skin Care जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लिनिक में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के साथ ही यहाँ नवरात्रि के दौरान ओपीडी सेवा फ्री रहेगी, वहीं जांच में 20 से 30 फीसदी तक छुट वहीं मेडिसीन में भी 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
क्लिनिक में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायरॉयड, बुखार, सर्दी-खांसी, गैस एवं एसिडिटी, पीलिया, एलर्जी, त्वचा संबंधी रोग, महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जोड़ों एवं गठिया का दर्द सहित कई सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
इसके अलावा यहां नेबुलाइजर सुविधा, ब्लड शुगर जांच तथा खून एवं पेशाब की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। क्लिनिक के अनुसार मरीजों के लिए सेवा का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है।
Prime Healthcare Clinic के प्रोपराइटर सुमन नायक हैं। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 7372053764 एवं 9534696814 जारी किया गया है।
Follow @BjBikash

