मधुबनी। बिहार में कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास के अनुमोदन पर राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी की है। सूची में 11 पुराने चेहरे को बरकरार रखा गया है। वहीं, 28 नए बनाये गए है।
1
कांग्रेस की ओर से जारी सूची में मधुबनी जिला कांग्रेस की कमान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज मिश्रा को दी गयी है। मधुबनी में निवर्तमान जिलाध्यक्ष शितलाम्बर झा के बाद मनोज मिश्रा को पार्टी कमान दिए जाने से स्पष्ठ हो रहा है कि पार्टी सवर्णों की राजनीति पर फोकस कर रही है।
2
उधर, मनोज मिश्रा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन उर्फ रूपण, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय कृष्ण झा, सुनील झा, बैधनाथ झा, कालिश चंद्र झा कन्हैया, अशोक कुमार चौधरी, दीपक झा मंटू, विजय झा, बेनीपट्टी विधानसभा अध्यक्ष गोविंद झा, राजू झा, कौशल किशोर चौधरी, मुकेश झा, प्रवीण झा आदि ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई दी है।
Follow @BjBikash