BNN News



बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बसैठ चानपुरा में एसके चौधरी शिक्षा न्यास के द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में शुक्रवार को जिले में कृषि के विकास, कृषकों के आर्थिक उन्नति और युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

1

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद पदम् विभूषण से सम्मानित हुकुमदेव नारायण यादव ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में देश हर मायनो में तरक्की किया है। इससे कृषि और कृषक अछूता नहीं है। इस दौरान युवा कृषकों को विभिन्न फसलों के बीज उत्पादन, फल वृक्ष एवं वानिकी पौधों की नर्सरी लगाने, जीरा मछली पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मखाना की खेती, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, बकरी पालन, डेयरी, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, औषधीय खेती, सुगंधित पौधों की खेती, फल एवं खाद्य प्रसंस्करण सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

2

इससे पूर्व संगोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, अध्यक्ष डॉ संत कुमार चौधरी, वरीय वैज्ञानिक मंगलानंद झा, बीएड कॉलेज प्रभारी विक्की ठाकुर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरीय वैज्ञानिक मंगलानंद झा, उद्यान वैज्ञानिक प्रमोद झा, राकेश सिंह यादव, विक्की ठाकुर, गणेश प्रसाद सिंह, डॉ आशीष, डॉ देवेंद्र, प्रो. लक्ष्मण झा, प्रो.आदित्य कुमार, मोहन पाठक, ईश्वर नाथ झा, चंदेश्वर साह, भदई चौधरी, किशोर चंद्र झा, नित्यानंद झा सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किए। 

कार्यक्रम के दौरान 205 ट्रेनियों के बीच प्रमाणपत्र वितरण किया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post