नवटोली मर्रेटोल में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। स्वर्गीय बलराम झा की धर्मपत्नी अमीरा देवी के सौजन्य से श्रीमद् भागवत कथा एवं संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की गई है। यह धार्मिक कार्यक्रम 27 फरवरी 2026, पूर्णिमा के दिन से प्रारंभ होकर 5 मार्च 2026 तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन संध्या 3 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कथा स्थल नवटोली मर्रेटोल रखा गया है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटेंगे। कथा वाचन का दायित्व पंडित श्री पवन झा निभाएंगे, जो अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों ने श्रधालुओं से इस आयोजन में उपस्थिति की अपील की है।
Follow @BjBikash
