बेनीपट्टी(मधुबनी)। थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के कपिल कुमार सिंह ने बेनीपट्टी थाना में अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में कपिल कुमार सिंह ने बताया है कि 16 नवम्बर को उनके पुत्री को सीतामढी के विश्वनाथपुर स्थित डूमरा में झंडोत्सव दिखाने के नाम पर आरोपियों ने घर से ले गया।फिर चार चक्के के वाहन से उसका अपहरण कर लिया।वादी ने धर्मदेव महतो, संज्ञा देवी,वाहन चालक मुकेश महतो,नागेश्वर महतो, जितेंद्र महतो सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर सूत्रों ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।