बेनीपट्टी(मधुबनी)। केंद्र सरकार के नोटबंदी फैसले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज आक्रोश मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।आक्रोश मार्च का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह ने किया।आक्रोश मार्च कांग्रेस कार्यालय से निकलकर मुख्यालय के सड़कों पर होते हुए आंबेडकर चौक पर सभा के रुप में तब्दील हो गया।जहां कांग्रेसी नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से नोटबंदी पर हो रहे जनता को परेशानी को दूर करने की मांग की।वहीं कांग्र्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी पर जनता के हितों के खिलाफ फैसले लेने का आरोप लगाया।आक्रोश मार्च में प्रखंड अध्यक्ष के अलावे बैधनाथ झा, विजय चौधरी, संजय कुमार सिंह, मिहीर झा ,लाल सिंह सहित कई नेता मौजूद थें।