बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के कटैया गांव में गैस सिलेंडर से चार घर में आग लग गई। आग  में करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वहीं एक व्यक्ति आग पर काबू करने के प्रयास में झुलस गया। जिसका प्राथमिक उपचार स्थानीय स्तर पर की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कटैया के मोतिमा खातुन अपने घर गैस पर खाना पका रही थी। इसी दौरान गैस लिकेज कर आग घर में लग गई। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, तब तक आग बेकाबू होकर मो. अकरम, मो. असलम व मो. कुरबान के घर तक जा पहुंची। आग से घर में रखा नकदी, जेवरात, अनाज, कपड़ा, बर्तन जलकर खाक हो गया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आग से पांच लाख की क्षति हुई है। उधर, आग की सूचना पर ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचित करते हुए आग पर स्थानीय स्तर से काबू करने का प्रयास किया। काफी समय के बाद आग पर काबू विभाग के दमकल के सहयोग से कर लिया गया। आग से मो. अनिसुद्दीन अंसारी झुलस गया है। जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मो. अकरम के पुत्री की शादी तय थी। जिसको लेकर गृहस्वामी काफी खरीददारी कर चुके थे। सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाना व सीओ को जानकारी दी है। सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से रिपोर्ट मिलने पर उचित मुआवजा प्रदान कर दी जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post