बेनीपट्टी(मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : हरलाखी के विधायक सुधांशु शेखर ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर बेनीपट्टी से हरलाखी को जोडने वाली जर्जर पथ के निर्माण कराने की मांग की है।हरलाखी के रालोसपा विधायक सुधांशु शेखर ने पत्र में बताया है कि उक्त पथ वर्षो से उपेक्षित का दंश झेल रहा है।लोगों को परेशानियों को देखते हुए उक्त पथ का निर्माण पर जोर दिया गया है।विधायक सुधांशु शेखर ने दूरभाष पर बताया कि उप मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक पहल होने की उम्मीद है।उधर विधायक के इस कदम से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखा गया है।