बिहार में आज बड़े पैमाने पर एसडीओ व डीएसपी का तबादला किया गया है। बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी का भी तबादला हुआ है। वर्तमान में बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल को शिवहर का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है।

1

श्रीमती मनीषा अब बेनीपट्टी की नई अनुमंडल पदाधिकारी होंगी, वह पटना की रहने वाली हैं। मनीषा वर्तमान में अपर अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी के रूप में 17 दिसम्बर 2019 से पदस्थापित थी। 

वहीं बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस, आरा में नव पदस्थापन की गई है।

2

बेनीपट्टी के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री नेहा कुमारी को बनाया गया है, नेहा कुमारी इससे पहले पुलिस उपाधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में पदस्थापित थी। वह बक्सर जिला की रहने वाली हैं।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post