मधुबनी। मधुबनी में द रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व निदेशक मंडल के सदस्य पदों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है।
1
अध्यक्ष पद के लिए 399 पैक्स अध्यक्ष मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
2
सदर अनुमंडल न्यायालय भवन में बनाये गए मतदान केंद्र के कारण इसके आसपास निषेधाज्ञा लागू किया गया है। एसडीएम अश्विनी कुमार ने बताया कि साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। वहीं, मतगणना की जाएगी। चुनाव को लेकर पुलिस को तैनात किया गया है। मतदान में बाधा पहुँचाने वालो पर सख्ती से निपटा जाएगा।
Follow @BjBikash