बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के शाहपुर स्थित श्री सच्चा आनंद आश्रम परिसर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवती दुर्गा के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवती का श्रृंगार किया गया। जिसके बाद सनातनियों के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया। देवी दुर्गा का दर्शन देर शाम तक चलता रहा। इस औरं मंदिर परिसर भगवती और सच्चा बाबा के जयकारे लगते रहे। 

1

आपको बता दे कि श्री सच्चा आनंद आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़े बड़े पंडितों का आगमन शाहपुर हुआ था। जहां प्रयाग के संस्कृत विद्वान भी मौजूद रहे। व्यवस्थापक दयानंद ने बताया कि मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वो लोग लगातार मुस्तैद थे। 

2

उन्होंने बताया कि, इस धार्मिक आयोजन के मद्देनजर गत 09 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। फिलहाल 17 अप्रैल तक लगातार कुछ न कुछ कार्यक्रम निर्धारित है। उधर, शाहपुर के श्री सच्चा आनंद आश्रम में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद सनातनियों की जबरदस्त भीड़ जुट रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post