बेनीपट्टी(मधुबनी)। मानसून पूर्व संभावित बाढ़ से सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक चहलकदमी शुरू हो गयी है। एसडीएम मनीषा ने बेनीपट्टी प्रखंड के सोइली, करहारा, त्रिमुहान सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंच महाराजी बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर (एक) के महाराजी बांध की दूरी व वर्तमान स्थिति के अलावे बांध के समीप के गांव, टोले और आबादी के संबंध में कई जानकारी प्राप्त कीं। 

1

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने संबंधित विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसडीएम ने बांध की स्थिति, रेन कट की मरम्मती, कटाव स्थल, क्षतिग्रस्त स्थल, नदी से बांध की दूरी, नदी से पानी के प्रवाह की दिशा, बांध से ग्रामीण आबादी की दूरी सहित अन्य बिंदुओं पर जायजा लिया। 

2

एसडीएम ने बताया कि बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र का पश्चिम इलाका बाढ़ की गंभीर चुनौतियों से जूझता रहा है। ऐसे में बाढ़ पूर्व सभी तरह की तैयारियों को लेकर प्रशासन गंभीर है। संभावित बाढ़ को गंभीरता से लेते हुए हर पहलुओं की जानकारी ली जा रही है और बाढ़ से निबटने की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। बाढ़ पूर्व तैयारियों को देखते हुए विभागीय पदाधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मती योग्य स्थल को चिन्हित करते हुए मरम्मती कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिये गए हैं। 

जहां जहां बांध में गड्ढे, रेनकट बन गए हैं, उसे दुरुस्त करने के निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया है। साथ ही जहां से नदी का पानी का मुख्य प्रवाह बांध की ओर होता हैं, उन सभी जगहों को पर्याप्त मात्रा में जियो बैग का प्रयोग कर उस स्थल को बेहतर तरीके से मजबूत बनाये जाने के निर्देश भी दिये गये हैं।उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान गांवों-टोलो एवं ग्रामीण आबादी के बचाव में बांध की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। 

इसलिए इसके मरम्मती कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नही की जायेगी।एसडीएम ने बताया कि नदियों के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post