बेनीपट्टी(मधुबनी)। 17 दिसंबर को होने वाली पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। प्रखंड प्रशासन के चुनाव के कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन के द्वारा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के लिए सूची जिला सहकारिता विभाग के माध्यम से प्राधिकार को भेजी जा चुकी है। सूची के अनुसार बेनीपट्टी के तैंतीस पंचायत पैक्स के करीब 49 हजार 755 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सूची में पूरे पैक्स पंचायत के मतदाताओं की सूची पर गौर करें तो सर्वाधिक मतदाताओं के रुप में नवकरही पैक्स है। जहां 2787 मतदाता बनाये गए है। वहीं सबसे कम मतदाताओं की सूची में सलहा पैक्स का नाम दर्ज है। सलहा में महज 789 मतदाता है। सूची के अनुसार प्रखंड के बररी में 1941, विशनपुर पैक्स में 1225, शाहपुर पैक्स में 1511, मेघवन में 1020, बसैठ पैक्स में 1860, करहारा पैक्स में 1494, समदा में 1296, त्यौंथ में 1084, महमदपुर में 1411, बेनीपट्टी पैक्स में 1828, बेहटा में 981, बेतौना पैक्स में 1680, बनकट्टा पैक्स में 1455, पाली पैक्स में 1236, गंगूली पैक्स में 1963, कटैया पैक्स में 1381, परसौना पैक्स में 1172, धकजरी पैक्स में 1667, ब्रह्मपुरा पैक्स में 1202, मनपौर पैक्स में 1893, अकौर में 1475, नगवास में 1995, परकौली पैक्स में 1744, अरेड़ दक्षिणी पैक्स में 1383, अरेड़ उतरी में 804, परौल पैक्स में 1621, परजुआर पैक्स में 1053, ढंगा में 1374, मुरेठ में 1867, नागदह-बलाईन पैक्स में 1934 व कपसिया पैक्स में 1629 मतदाता बनाये गये है। जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौतम आनंद ने बताया कि चुनाव कार्यों का गंभीरता से निष्पादन किया जा रहा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post