बेनीपट्टी(मधुबनी)। मानसूनी बारिश से बेनीपट्टी बाजार की सूरत बदल गयी है। पूरे बाजार में जलजमाव की समस्या के कारण आम लोगों के साथ दुकानदारों की समस्या बढ़ गयी है। नाला निर्माण पूर्ण नहीं होने से पूरे बाजार में जलजमाव हो गयी है। जिसके कारण लोग बीमार हो रहे है। वहीं बेनीपट्टी बाजार का हृदयस्थली लोहिया चौक जलजमाव के कारण नरक में तब्दील हो चुका है। खास तौर पर बेनीपट्टी लोहिया चौक से ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत ही खराब हो गयी है। उक्त पथ से रोजाना अधिकारियों के वाहन की आवाजाही होती है। बावजूद अधिकारी जलजमाव पर चुप्पी साधे हुए है। सिनेमा हॉल के सामने सड़क किनारे अधिष्ठापित चापाकल के कारण जलजमाव की समस्या  विकराल हो गयी है। स्थानीय लोगों ने कई बार जलजमाव की समस्या पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ठ कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया है। गौरतलब है कि लोहिया चौक व सिनेमा हॉल के समीप रोजाना एक दर्जन से अधिक यात्री बस गंत्वय स्थल के लिए रवाना होती है। ऐसे में जलजमाव के कारण यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों व महिलाओं को भारी परेशानियों के बीच बस पकड़ना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि चापाकल को दूसरे जगह अधिष्ठापित कर जलजमाव पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। वहीं दुकानदारों के द्वारा रात्रि में होटल का पानी फेंके जाने की बात भी सामने आयी है। इस संबंध में अंचलाधिकारी पुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जलजमाव की समस्या पर प्रशासन गंभीर है। जल्द ही ठोस पहल की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post