BNN News

पश्चिम बंगाल के लिलुआ (हावड़ा) में संचालित विद्यापति जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की नई कोर कमेटी का गठन रविवार को ट्रस्ट भवन में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी एवं संरक्षक समिति का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में हर्ष नारायण को मैनेजिंग ट्रस्टी, विनय झा को अध्यक्ष, संतोष कुमार झा को कार्यकारी अध्यक्ष, अमर किशोर झा को उपाध्यक्ष, अरविंद जी को सचिव, अमरेंद्र जी को कोषाध्यक्ष (कैशियर) तथा आलोक जी को संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं बरुण जी, सरोज जी, उदय जी, अमोल जी, किशोर जी एवं हर्ष नाथ जी को सहायक सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा ट्रस्ट की संरक्षक समिति में राकेश झा एवं सुभाष ठाकुर को शामिल किया गया। नई कमेटी का कार्यकाल आगामी दो वर्षों तक रहेगा।

ट्रस्ट के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नई टीम समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगी। उल्लेखनीय है कि संतोष कुमार झा इससे पूर्व लगातार छह वर्षों तक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे नवयुवक सरस्वती पूजा समिति, ब्रह्मपुरा के अध्यक्ष तथा श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं।

नई कमेटी के गठन के बाद लिलुआ (हावड़ा) के मैथिल समाज में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त कमेटी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

समाज सेवा में सक्रिय है ट्रस्ट

विद्यापति जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट वर्षों से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर, कंबल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा लगभग 200 बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह (कन्यादान) में सहयोग तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भी ट्रस्ट महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post