बेनीपट्टी(मधुबनी)। पूर्व IPS अधिकारी और महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के आकस्मिक निधन के बाद बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश स्तब्ध है। 74 साल के आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह निधन हो गया है।
1
उनके निधन पर भाजपा के बिहार विधान परिषद के सदस्य घनश्याम ठाकुर ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि,आचार्य किशोर कुणाल के निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
2
उन्होंने कहा कि, आचार्य किशोर कुणाल ईमानदारी के लिए जाने जाते रहेंगे। आईपीएस अधिकारी के रूप में भी उन्होंने जनसेवा की। उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। श्री ठाकुर ने कहा कि, पटना का महावीर मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। मंदिरों के माध्यम से जनजागरण और समाजसेवा के काम हुए। उनके निधन से आज पूरा समाज मर्माहत है। उन्होंने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।
Follow @BjBikash