सोमवार को बेनीपट्टी अनुमंडल के सभी पैक्स अध्यक्षों के साथ धान अधिप्राप्ति के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी मनीषा की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में एसडीओ के द्वारा सभी नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को शुभकामना दी गई साथ ही बताया गया कि किसानों से हर हाल में धान की अधिप्राप्ति किया जाए यह सभी पैक्स अध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे। एसडीओ ने बताया कि 31 जनवरी तक धान अधिप्राप्ति पूर्ण कर लिया जाए, इसके लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से आम जनों को इसकी सूचना प्रेषित की जाए ताकि सभी को इस संबंध में जानकारी प्राप्त हो सकें।

1

एसडीओ ने आगे बताया कि एक लॉट की धान अधिप्राप्ति के बाद उसे मिलर को जीपीएस युक्त वाहन से भेजा जाए। अगर एक लॉट के बाद धान मिलर को नहीं भेजा जाता है तो यह अपने आप में संदेहास्पद होगा और उनके विरुद्ध जांच की जाएगी। जांच में अगर किसी प्रकार की कोताही पायी जायेगी तो वैसे पैक्स अध्यक्ष बख्से नहीं जाएंगे। उन्होंने पैक्स अध्यक्षों से भी अपनी समस्या रखने का आग्रह किया।

2

इसके बाद बेनीपट्टी के पैक्स अध्यक्ष योगीनाथ मिश्र, परौल के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के द्वारा बताया गया कि हमलोग जब धान मिलर को भेजते है उसका तुरंत ऑनलाइन नहीं किया जाता है ऐसी स्थिति में मिलर अपने लेटर पैड पर इसकी प्राप्ति पैक्स को उपलब्ध कराएं, यह व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त त्योंथ पैक्स अध्यक्ष विवेक कुमार राय, रघौली पैक्स अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर सहित अन्य सभी पैक्स अध्यक्षों ने एक सुर से बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में एक बड़ी गोदाम (सीएमआर) स्थापित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की। इस बैठक में बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के कुल 42 पैक्स अध्यक्ष ने भाग लिया, जिसमें प्रदीप कुमार झा बासु , विक्रांत सिंह , नन्दलाल कुमार , विनय कुमार झा, कृष्ण कुमार झा, बिल्टु महतो सहित अन्य ने भाग लिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post