मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के तत्वावधान में बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 अंतर्गत बाबा विश्वम्भरनाथ महादेव मंदिर कॉलोनी में स्थित इंद्रजीत पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई गई।
संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ झा भोलन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर जीवन पर्यंत लोगों की भलाई के लिए कार्य करते रहे। समाजसेवा में उनकी विशेष रुचि थी।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बिहार में आगे बढ़ाने का काम किया। समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पिछड़ों व अतिपिछड़ों को उन्होंने उनका हक व अधिकार दिलाने का काम किया।
सर्वसमाज के उत्थान व विकास के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका बिहार के दो बार का मुख्यमंत्रित्व काल अविश्वमरणीय रहा। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी रामबरण राम, डॉ. नवीन कुमार झा, संतोष कुमार झा कन्हैया, सुजीत कुमार मिश्र, मोती मिश्र, शत्रुधन झा, विनय कुमार झा, ललित कुमार झा, कमलकांत ठाकुर, पत्रकार सह मुख्य प्रवक्ता संतोष कुमार मिश्र आदि ने भाग लिया।
Follow @BjBikash

