बिहार भाजपा के विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर दिव्यांग जन कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाये गये हैं। इस बाबत गुरुवार को बिहार विधान परिषद सचिवालय से पत्र जारी हुआ है। अध्यक्ष बनाये जाने के बाद विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने बिहार विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद अशोक यादव सहित भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को आभार व्यक्त किया है।
श्री ठाकुर ने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा को लेकर समिति के माध्यम से प्रभावी पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु सहयोग की अपील की है।
जानकारी के लिए बता दें कि दिव्यांग जन कल्याण समिति बिहार (समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार) दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है, जिनमें 'सम्बल' योजना के तहत सहायक उपकरण, पेंशन (अब ₹1100/माह), उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता (मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना), सिविल सेवा प्रोत्साहन, और UDID कार्ड जारी करना शामिल हैं, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके।
मुख्य योजनाएँ और पहल:
- मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना (सम्बल): सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग प्रदान करना.
- मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना: उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता (अनुदान और ब्याज-मुक्त ऋण).
- दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना: BPSC प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹50,000 प्रोत्साहन राशि.
- बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना: 40% या अधिक दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्तियों को ₹1100 मासिक पेंशन.
- यूडीआईडी (UDID) परियोजना: दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र (Unique ID) जारी करना.
- कौशल विकास: दिव्यांगजनों के कौशल विकास के लिए पंजीकरण और प्रशिक्षण.
विभाग का उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों को समाज में सम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन के साथ जीने का अवसर प्रदान की जाय। समावेशी विकास और समान अवसरों को बढ़ावा मिले।
Follow @BjBikash

