BNN News



बेनीपट्टी प्रखंड के त्योंथ पंचायत के भूतपूर्व मुखिया डॉ श्याम नारायण कामत का मंगलवार को निधन हो गया। मूल रूप से तिसियाही गांव निवासी डॉ श्याम नारायण कामत लगभग 96 वर्ष की आयु में अपने पैतृक घर पर सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। दिवंगत डॉ श्याम नारायण कामत त्योंथ पंचायत के 27 वर्षों तक मुखिया रहे।

1

डॉ श्याम जीवन पर्यन्त अपने चिकित्सकीय अनुभवों के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे। वह अपने पीछे दो पुत्र विजय कामत, राजेश कामत व चार पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गांव में किया जायेगा। उनके ज्येष्ठ पुत्र विजय कामत मुखाग्नि देंगे।

2

इधर डॉ श्याम कामत के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के काफी संख्या में लोग पहुंचे। उनके निधन पर त्योंथ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विवेक राय ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि डॉ श्याम नारायण कामत पंचायत के अभिभावक के रूप में थे। अपने कार्यों से हासिल उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा आज की राजनीति के लिए मिशाल है। उनसे हमेशा राजनितिक व सामाजिक क्षेत्र में कार्यों को लेकर अनुभव प्राप्त होते रहे। उनके निधन से पंचायत ने अपना एक अभिभावक खो दिया है। वहीं त्योंथ पंचायत के मुखिया झा जुली रानी, छोटकन कामत, अरविंद कामत, शंभू कामत सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post