बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के जमुआरी गांव में एक व्यक्ति की मौत ताड़ के पेड़ से गिरने के कारण हो गयी। मृतक की पहचान गांव के ही अशोक महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतार रहा था। इसी दौरान पेड़ से फिसल कर नीचे गिर गया। जिससे वो गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

1

परिजनों ने आनन फानन में अशोक महतो को मधुबनी ले गया। जहां प्राथमिक उपचार कर दरभंगा रेफर कर दिया गया। दरभंगा ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी।उधर, मौत हो जाने की सूचना गांव में फैलते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजन दहाड़े मार-मारकर रोने लगे। 

2

ग्रामीणों ने बताया कि, मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री है। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। अब अशोक महतो के मौत हो जाने से परिवार पर संकट आ गया है। गांव के लोगों ने प्रशासन से यथाशीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post