बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू प्रसाद गुप्ता ने नये कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। कार्यकारिणी का गठन कर इसकी सूचना पार्टी जिला कार्यालय को भी दिया है। नये अध्यक्ष ने अपने नये कार्यकारिणी में अनुभवी और युवाओं को विशेष तरजीह दिया है। मंडल अध्यक्ष ने छह मंडल उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री व कोषाध्यक्ष बनाया है। नये कार्यकारिणी में चार महिलाओं को स्थान मिला है।

1

मिली जानकारी के अनुसार विवेकानंद झा, धनेश्वर राम, राहुल कुमार, दिलीप दास, कुमारी रीता गुप्ता व मुन्नी देवी को उपाध्यक्ष की कमान दी गयी है।

2

धकजरी के पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर को मंडल बीजेपी के महामंत्री बनाया गया है। चंदन के साथ ये दायित्व पाली के गोविंद कुमार झा को भी दी गयी है। वहीं, राजीव देव, प्रवीण चौधरी, शुभम कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, माला देवी व पिंकी देवी को मंत्री बनाया गया है।

पार्टी के कोषाध्यक्ष पद पर रानीपुर के जितेंद्र झा को रखा गया है। उधर, बेनीपट्टी के नये मंडल कार्यकारिणी के चयन पर पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post