बेनीपट्टी(मधुबनी)। मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के तत्वावधान में बेनीपट्टी नगर के कटैया रोड स्थित श्री लीलाधर प्लस टू हाईस्कूल के प्रांगण में आगामी 24, 25 व 26 नवंबर की रात आयोजित त्रि-दिवसीय 39 वां मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह सह मैथिल महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर चल रही है। 

1

तीन दिनी आहूत उक्त कार्यक्रम में मिथिला-मैथिली के वरद पुत्र, प्रख्यात कवि, मूर्धन्य विद्वान, राजनेता और कलाकर भाग लेंगे। कार्यक्रम में सूबे के जलसंसाधन एवं सूचना प्रसारण व जनसंपर्क मंत्री संजय झा, सहरसा के पूर्व सांसद आनंद मोहन, नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो, नेपाल के श्रम एवं यातायात मंत्री (मधेश सरकार) चंदन सिंह, मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, बेनीपट्टी के भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, दरभंगा स्नातक क्षेत्र के एमएलसी सर्वेश कुमार, भाजपा के एमएलसी घनश्याम ठाकुर, बिस्फी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, हरलाखी के विधायक सुधांशु शेखर, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व विधायक भावना झा, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, जानकी सेना के संयोजक मृत्युंजय झा, शिक्षा न्यासी डॉ. संत कुमार चौधरी, मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय, डिप्टी मेयर मो. अमानुल्लाह खां, आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन, बेनीपट्टी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी, उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी आदि शिरकत करेंगे। 

2

वहीं तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड के वरीय व कनीय पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रहेगी। यह जानकारी सोमवार को बेनीपट्टी में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर संस्थान के अध्यक्ष अमरनाथ झा भोलन ने दी। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष भोलन ने बताया कि  मैथिली पुत्र स्व. प्रदीप के नाम उनके परिजन को 'मिथिला अमृत महारत्न सम्मान' दिया जाएगा। वहीं मिथिला के विभिन्न क्षेत्रों के 4 विभूतियों यथा चेतना समिति के उपाध्यक्ष प्रेमलता झा प्रेम, चित्रकला से शांति देवी, विद्वता से लक्ष्मण झा सागर एवं गायिकी से सुरेश पंकज को 'मिथिला शिखर सम्मान' प्रदान किया जाएगा। 

जबकि मिथिला के विभिन्न क्षेत्रों के 10 नामचीन लोगों यथा साहित्यकार डॉ. सबिता झा सोनी, साहित्यकार प्रीतम निषाद, अशोक मेहता, डॉ. पीके सिंह, विश्व मैथिल संघ दिल्ली के अनिल झा, डॉ. बी झा मृणाल, ललित ठाकुर, गायक माधव राय, सोनी चौधरी एवं विष्णुकांत मिश्र को 'मिथिला गौरव सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नवीन झा, ललित झा, कोषाध्यक्ष शत्रुधन झा, सचिव मोती मिश्र आदि उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post