बेनीपट्टी(मधुबनी)। दिल्ली के साइबर सेल पुलिस ने बेनीपट्टी थाना के सहयोग से बेहटा गांव के वार्ड नं-12 में सत्यम झा के घर छापेमारी की है। छापेमारी की कार्रवाई रविवार की देर शाम की गई। हालांकि, रेड के दौरान सत्यम झा घर पर मौजूद नहीं था। सत्यम झा के गायब रहने पर पुलिस ने उसके पिता सुमन कुमार झा को दो पन्ने का नोटिस थमा दिया। जिसमें सत्यम झा को आगामी 08 नवंबर तक दिल्ली पुलिस के समक्ष हाजिर होने को कहा गया है।
1
सूत्रों के अनुसार दिल्ली की पुलिस ने रेड के दौरान सत्यम झा के घर से एक लैपटॉप व अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस सत्यम झा को काफी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस रेड के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को सत्यम के घर में घुसने तक नहीं दिया।
2
सूत्रों की माने तो सत्यम झा के खिलाफ दिल्ली के साइबर सेल में मामला दर्ज है। जिसको लेकर साइबर थाना की पुलिस बेनीपट्टी पहुँची थी। बताया जा रहा है कि सत्यम झा बेनीपट्टी बाजार में साइबर कैफे का संचालन करता था। काफी दिनों से बाजार को छोड़कर अपने घर से कैफे का संचालन कर रहा था। इस संबंध में दिल्ली के सायबर थाना की पुलिस ने मीडियाकर्मियों से कुछ भी बताने से परहेज किया और सिर्फ इतना बताया कि काफी गंभीर मामला है।
Follow @BjBikash