बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के पाली पंचायत के मुखिया राजेन्द्र मिश्र का निधन देर रात करीब सवा दो बजे हो गयी। मुखिया को देर रात दिल का दौरा पड़ा तो परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें साहरघाट के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने उसे दरभंगा ले जाने की सलाह दी।

1

बताया जा रहा है कि दरभंगा जाते समय मुखिया का निधन हो गया। दरभंगा में डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की। मुखिया के निधन होते ही परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी।

2

बता दे कि मुखिया राजेन्द्र मिश्रा इससे पूर्व भी पाली पंचायत के मुखिया पद पर निर्वाचित हो चुके है तो वहीं, उनकी पत्नी भी पाली की मुखिया रह चुकी है।

मुखिया राजेन्द्र मिश्रा की राजनीतिक दिलचस्पी की बात करे तो वे वर्षों से जेडीयू से जुड़े रहे। मुखिया राजेन्द्र मिश्र वर्षो तक प्रखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post