बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी ब्लॉक में हुई घटना के पीड़ित के मदद के लिए सामाजिक स्तर पर हाथ बढ़ने शुरू हो गए है। झारखंड राज्य युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण झा ने महिला की खबर देखने के बाद मदद की घोषणा कर दी है। श्री झा ने रांची से दूरभाष पर मदद की जानकारी देते हुए बताया कि वो अपने स्तर से मृतका की बच्ची के भविष्य के लिए दो लाख 51 हजार रुपये देंगे। जिससे बच्चों को पढ़ाई में कोई समस्या न आये।
1
श्री झा ने बताया कि घटना काफी मार्मिक कर देने वाला है। जो चला गया, उसे तो वापस नहीं किया जा सकता है, लेकिन, महिला ने जो अपने पीछे दो बच्चे छोड़ दिये है, उसका भविष्य बेहतर हो, इसके लिए आगे आना जरूरी था।
2
बेनीपट्टी बीडीओ डॉ रवि रंजन ने बताया कि उन्हें भी चंद्रभूषण झा जी के द्वारा मदद किये जाने की जानकारी मिली है। ये सराहनीय कार्य है। इधर, चंद्रभूषण झा के घोषणा पर सलहा पंचायत के मुखिया रीझन ठाकुर , समदा पंचायत के मुखिया कमलदेव पासवान आदि ने श्री झा को बधाई का पात्र बताया है और कहा कि, ऐसे ही लोगों के कारण आज भी सामाजिक तानाबाना सुरक्षित और मजबूत है।
आपको बता दे कि श्री चंद्रभूषण झा मूलरूप से बेनीपट्टी अनुमंडल के मधवापुर ब्लॉक के अवारी गांव के है।
Follow @BjBikash