बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के पाली पंचायत के मुखिया सह जेडीयू नेता राजेन्द्र मिश्रा के निधन पर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े दस बजे मुखिया के शव को प्रखंड मुख्यालय लाया जाएगा। जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
1
उधर, मुखिया के असामायिक निधन पर प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, बीडीओ डॉ रवि रंजन, अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष विनय झा, रामसंजीवन यादव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रंजीत रंजन उर्फ बबलू, पाली के सरपंच नबोनारायन झा, जेडीयू नेता बचनू मंडल, जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण मंडल, जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा बासू, पूर्व अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, पैक्स अध्यक्ष योगीनाथ मिश्र, विवेक राय आदि ने शोक व्यक्त किया है।
2
गौरतलब है कि मुखिया राजेन्द्र मिश्रा का निधन देर रात दिल का दौरा पड़ने से हो गया।
Follow @BjBikash