बेनीपट्टी(मधुबनी)। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के युवा नेता अजित यादव ने शुक्रवार से बेनीपट्टी ब्लॉक सह अंचल परिसर में तीन सूत्री मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दी है।
1
अनशन कर रहे युवा नेता ने बताया कि सलहा पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से गरीब लाचार लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है। लोग झोलाछाप डॉक्टर के यहां जाने को विवश होते है। जहां जान के साथ आर्थिक क्षति होती है।
वहीं, थुम्हानी नदी की उड़ाही और उस पर फाटक का निर्माण होना चाहिए, ताकि, नदी के पानी से किसानों के खेत लहलहा सके। नदी में पानी रहने के बाद भी किसानों को पटवन की काफी समस्याएं होती है।
2
उधर, अनशन कर रहे युवा नेता के समर्थन में लोग धीरे-धीरे ब्लॉक सह अंचल परिसर में जुटने शुरू हो गए है। मौके पर मनोज मंडल, कालिकांत यादव, केवल मंडल, रमन झा, उपेंद्र पासवान, खेलन यादव, नीतीश यादव, राजू मंडल, राम शरण मंडल, अशोक यादव आदि मौजूद थे।
Follow @BjBikash