बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी ब्लॉक के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय परिसर में पंचायत उप चुनाव का परिणाम सम्पन्न हो गया है। मतदान के परिणाम में एक बात सामने आई है। जिसे अजीब संयोग कहा जा सकता है। दरअसल, बेनीपट्टी के पाली पंचायत के वार्ड नं-08 के निर्वाचित सदस्य रविन्द्र सहनी और त्योंथ पंचायत के ग्राम कचहरी के नवनिर्वाचित सरपंच वशिष्ठ कुमार झा ने अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 116-116 मतों से पराजित किया है।

1

वार्ड सदस्य रविन्द्र सहनी को 175 मत प्राप्त हुए। वहीं, उनके निकटतम प्रत्याशी को महज 59 मत मिले। इस तरह रविन्द्र ने टिंकू को 116 मतों से पराजित कर दिया। वहीं, सरपंच पद से निर्वाचित वशिष्ट कुमार झा को 1109, राम स्वार्थ कामत को 993 और जयकिशोर यादव को 928 मत मिले। इस तरह वशिष्ट कुमार झा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम स्वार्थ कामत को 116 मतों से पराजित कर जीत की हैट्रिक बनाई।

2

पंचायत उपचुनाव के निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासनिक पूरी तैयारी की गई थी। मजिस्ट्रेट के तौर पर मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार और बीईओ अरविंद कुमार पुलिस पदाधिकारी व बल के साथ मुस्तैद दिखाई दिए। 

जीत के बाद दोनों निर्वाचित वार्ड सदस्य व सरपंच को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ रवि रंजन ने प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान प्रेक्षक के तौर पर समस्तीपुर के डीईओ मदन राय भी उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post