बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर दक्षिणी पंचायत में वार्ड सदस्यों की नाराजगी को खत्म करा दिया गया। डीडीसी विशाल राज के निर्देश पर शुक्रवार को बीडीओ डॉ रवि रंजन के अध्यक्षता में पंचायत भवन पर आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा मे उपस्थित वार्ड सदस्यों ने पंचायत चुनाव के उपरांत की पूरी घटनाक्रम को बीडीओ के समक्ष रखा। बताया गया कि, कैसे उनलोगों के साथ भेदभाव किया गया। जिससे वे लोग आक्रोशित होकर आम सभा में अनुपस्थित रहने लगे।
1
बीडीओ ने सभी सदस्यों को पुराने मसलों को भूलकर अब नए सिरे से पंचायत का विकास वार्ड स्तर पर किये जाने की बात कही गयी। जिसके बाद सभी नाराज वार्ड सदस्यों ने एकजुटता के साथ विकास कार्य करने की बात कही।
इस दौरान वार्ड सदस्यों ने आम सभा में चयनित योजनाओं की सूची बीडीओ को दी। जिसमें जल नल को सुचारू किये जाने, सभी महत्वपूर्ण जगहों पर सोलर स्ट्रीट लाइट और कचरा निस्तारण के लिए प्रस्ताव दिया।
2
गौरतलब है कि पंचायती राज चुनाव के बाद से अरेर दक्षिणी पंचायत में कथित विवाद के कारण विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ था। आम सभा में सौहार्दपूर्ण वार्ता के लिए मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया विनय झा, नागदह-बलाईन मुखिया मो. अख्तर, अरेर दक्षिणी पंचायत के मुखिया विमल देवी, जेडीयू अध्यक्ष प्रदीप झा बासू, कांग्रेस नेता विजय मिश्र, जिप प्रतिनिधि सुजीत झा, वार्ड सदस्य अजित कुमार मिश्र उर्फ चंदन, सरपंच प्रमिला देवी, देवनारायण यादव, सुशील ठाकुर, दुर्गानंद कुमार, रीता देवी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
Follow @BjBikash