बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित कब्रिस्तान के निकट असामाजिक तत्वों ने उपद्रव किया है। असामाजिक तत्वों ने देर रात फकीर राम के पुआल के ढेर और हर्षनाथ झा के बगीचे में आग लगा दिया। पुआल का टाल जहां पल भर में जलकर खाक हो गया। वहीं, हर्षनाथ झा के बगीचे के सुरक्षा के लिए लगे टाट को भी फूंक दिया गया है।
1
बगीचे में हर्षनाथ झा के द्वारा सागवान, मोहबनी, बांस, केला आदि के पेड़ पौधे लगाए है। आग के कारण कई वृक्ष सूखने के कगार पर पहुँच गया।
2
इस संबंध में फकीर राम और अभिजीत नाथ वत्स ने बेनीपट्टी थाना में आवेदन देकर जांच कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि उक्त स्थल के उत्तरी भाग में अवस्थित आम के बगीचे में देर रात तक असामाजिक तत्वों का आना-जाना होता रहता है।
उधर, बेनीपट्टी थाना पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जांच की। पुलिस निरीक्षक सीताराम प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही असामाजिक तत्वों का पता लगा लिया जाएगा।
Follow @BjBikash