बेनीपट्टी(मधुबनी)। गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि के खिलाफ शनिवार को भाकपा ने राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध मार्च निकाला। बेनीपट्टी के तेजनारायण भवन स्थित पार्टी कार्यालय से भाकपा नेताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाल कर नारेबाजी करते हुए इंदिरा चौक पर पहुँचे।

1

जहां मार्च सभा में तब्दील हो गयी। भाकपा नेताओं ने गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार के गलत नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि, नरेंद्र मोदी सरकार गरीब विरोधी सरकार है। लगातार देश में महंगाई चरम पर बढ़ता जा रहा है और केंद्र मूकदर्शक बना हुआ है। बढ़ रहे महंगाई से आम जनता त्रस्त हो गयी है।

2

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा बेनीपट्टी के अंचल मंत्री आनंद कुमार झा ने की। सभा को भाकपा नेता कृपानंद झा आजाद, मनोज मिश्रा, अशेश्वर यादव, तिरपित पासवान, संतोष कुमार झा, गणेश झा, रमाकांत कामत, राहुल मिश्र, सियालाल पासवान, संतोष पूर्वे, जयवीर मांझी, विजय कुमार झा आदि ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post