मधुबनी। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को मधुबनी जिला किसान कांग्रेस द्वारा डीएपी की किल्लत एवं कालाबाजारी के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया एवं कृषि मंत्री का पुतला दहन किया गया मधुबनी पार्टी कार्यालय से शुरू होकर प्रतिरोध मार्च कचहरी मोड़ पर जाकर सभा में तब्दील हो गयी। सभा की अध्यक्षता मधुबनी जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा बिहार में डीएपी यूरिया के बिना ही किसान को रबी की फसल की बुआई करने पर मजबूर होना पड़ा  है 12 सौ रुपए का डीएपी 2200 रुपये में भी बाजार में नहीं मिल रहा है। धान की खरीद नहीं किए जाने के कारण किसानों को 1200 रुपये में बेचने पर मजबूर है। सांकेतिक रूप से यह कार्यक्रम किया गया है आगे आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा की किसानों के साथ हो रहे नाइंसाफी को हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते है हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। बिहार कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमानुल्लाह खान ने कहा की किसानों को मजबूत किए बिना देश को मजबूत नहीं किया जा सकता आज किसानों के साथ जो नाइंसाफी हो रही है उसके खिलाफ हम सभी कांग्रेस जन एकजुट हैं  कांग्रेस नेता मोहम्मद शब्बीर ने कहा की खाद की कालाबाजारी और तस्करी के कारण किसान परेशान और हलकान है। जिला किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद जैदी ने कहा की किसानो की हक की लड़ाई के लिए किसान कांग्रेस प्रतिबद्ध है। किसानों के साथ जो हक मारी हो रही है उसके लिए हम लोग एकजुट होकर के आंदोलन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे जब तक बिहार सरकार और केंद्र की सरकार किसानों को अधिकार  नहीं देती है तब तक लड़ाई जारी रहेगी सभा को अन्य लोगों के अलावा नुरुल हुदा, श्री चंद्र झा, विनय झा, कौशल किशोर चौधरी, मोहन मिश्र ,रंजीत कुमार मिश्र, सुरेश चंद्र झा रमन, मोहम्मद मुस्तफा, अत्ताउल्लाह, मोहम्मद कलाम, महेश दास, मोहम्मद सकुर ,मनोज यादव, शशि भूषण चौधरी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post