मधुबनी। डीजे साउंड सिस्टम पर अश्लील गीत बजाने से मना किये जाने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की खबर सामने आ रही है। मामला, मधुबनी जिले के हरलाखी थाना का है। 

1

जहां विशौल गांव में बीती रात शादी विवाह को लेकर मटकोर का कार्यक्रम हो रहा था। मटकोर के दौरान डीजे पर अश्लील गीत बजाया जा रहा था। इसी दौरान हरलाखी थाना के एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो डीजे व अश्लील गीत बजाने से मना किया।

2

बताया जा रहा है कि पुलिस के मना किये जाने के बाद कुछ लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। सूत्रों की माने तो इस दौरान आत्मरक्षार्थ पुलिस ने हवाई फायरिंग की। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post