मधुबनी में जयनगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर मोहल्ले में एक विवाहिता की कथित हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
1
मायके पक्ष ने मृतका के पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान साबिर खातून मुरेठ निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने मो. इरसाद को गिरफ्तार कर लिया है।
2
जयनगर पुलिस मौत के सही कारणों की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमाॅर्टम को लेकर मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की बहन ने बताया रात में फोन पर बात हुई थी। सब कुछ ठीक था। सुबह मौत की सूचना मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।
Follow @BjBikash