मधुबनी। लौकही थाना क्षेत्र के करियोत महादेवा गांव में एक विवाहिता दहेज कुप्रथा की शिकार हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज कर जांच शुरू कर दी है।
1
मिली जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के मरौना गांव के उमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने पुत्री चंद्रप्रभा(25) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व लौकही के करियोत महादेवा के धर्मदेव गुप्ता से कराई थी। विवाह के समय लड़की के पिता ने यथासंभव खर्च किया था।
2
बताया जा रहा है कि विवाह के उपरांत विवाहिता को नैहर से तीन लाख लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। रुपये नहीं लाने पर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था और महिला की मौत हो गयी। मृतका के पिता ने इस संबंध में लौकही थाना में मृतका के पति धर्मदेव गुप्ता और उसके माता-पिता को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
Follow @BjBikash