मधुबनी। कलुआही के राढ़ में हुए दंपत्ति हत्याकांड में एफआईआर दर्ज हो गयी है। एफआईआर मृतक के पिता दाहूर राम के बयान पर दर्ज हुई है। जिसमें सात लोगों को नामजद किया गया है। चंदन कुमार यादव, आतिश कुमार यादव, श्रवण कुमार यादव, हीरा यादव, छोटू दास, अनूप यादव व देवा यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

1

कलुआही एसएचओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कांड में नामजद आरोपी हीरा यादव व चंदन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि कांड के अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

2

गौरतलब है कि 25 जनवरी की रात कलुआही के राढ़ में बच्चों के विवाद में राढ़ के ही लाल राम व उसकी पत्नी शोभा देवी को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post