मधुबनी: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा 28 जनवरी से 01 फरवरी तक पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मधुबनी के टाउन क्लब मैदान में किया गया। 

1

कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री दुलारी देवी और विधायक विनोद नारायण झा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। साथ ही बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा ने फीता काटकर फोटो प्रदर्शनी को लोगो के लिए खोला। उद्घाटन के मौके पर विनोद नारायण झा ने कहा की भारत के प्रधानमंत्री ने आजादी के महोत्सव का शुभारंभ साबरमती आश्रम से किया था। आजादी के लड़ाई में जो घटनाएं हुई, जो परिस्थितियां पैदा हुई और सभी संघर्षों के बाद देश आजाद हुआ। आजादी में कुछ लोगो को छोड़कर काफी लोगों को हम नही जानते हैं। इस 5 दिवसीय प्रदर्शनी में उन सबको आने वाला पीढ़ी और युवावर्ग देख सकेंगे। इससे उनके संघर्ष की कहानी आप जान पाएंगे। देश के स्वाभिमान को पुनः शिखर पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री और अधिकारियों को इस आयोजन के लिए मैं धन्यवाद देना चाहूंगा। मौके पर पद्मश्री दुलारी देवी ने कहा की मैं इस फोटो प्रदर्शनी के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहती हूं। जैसे उन्होंने मुझ जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली को खोज कर पद्मश्री दिया वैसे ही वे इस फोटो प्रदर्शनी से आजादी के लड़ाई के गुमनाम नायकों को लोगो को सबने सामने ला रहे हैं। विनोद नारायण झा और दुलारी देवी ने क्विज भी देखा और विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया। कार्यकर्म की शुरुआत सुबह में बच्चों के प्रभात फेरी से हुई थी, जिसके बाद दिनभर रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा। 

2

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना के सहायक निदेशक एन एन झा ने कहा कि मधुबनी की युवा पीढ़ी अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से देश को आजाद कराने वाले महान नायकों के कृत्यों एवं योगदान के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी में सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (आजादी क्वेस्ट) सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोटो प्रर्दशनी में 100 से अधिक पैनल लगाए गए, जिसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं बिहार के नायकों को दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्शनी में विशेष रूप से बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के दुर्लभ चित्र व गाथा प्रस्तुत की जायेगी। 


मौके पर मधुबनी के पद्मश्री दुलारी देवी, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक एन एन झा, कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, 34वीं बटालियन एनसीसी, मधुबनी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकरण पीके, सीबीसी, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा और अमरेंद्र मोहन, सीबीसी, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post