बेनीपट्टी(मधुबनी)। परशुराम सेवा संस्थान राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक ई आशुतोष कुमार झा ने मधवापुर के बिहारी उत्तरी निवासी देवानंद मिश्र सुमन को दरभंगा प्रमंडल क्षेत्रीय संयोजक मनोनीत किया है।

1

देवानंद मिश्र सुमन को प्रमंडलीय क्षेत्रीय संयोजक मनोनीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ई झा ने कहा है कि सुमन मिश्र के क्षेत्रीय संयोजक बनने से संगठन को काफी लाभ होगा। अध्यक्ष ने आशा व्यक्त किया है कि सुमन मिश्र के मनोनीत से स्वाभिमान हित, समाज हित एवं राष्ट्र हित पर सदैव कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।

2

उधर, श्री मिश्रा के मनोनीत होने पर मधवापुर सरपंच बलराम झा, नीलाम्बर मिश्र, मनोज मिश्रा, बैधनाथ झा, प्रो. मीनू पाठक, प्रो. केसी पाठक, प्रो. भवानंद झा, बीजे विकास, ललन झा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post