बिस्फी(मधुबनी)।  प्रखंड क्षेत्र के  17 पंचायतो  में धान की खरीद जारी है वही रधेपुरा पंचायत  को दिए गए लक्ष्य के अनुसार पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने लक्ष्य को पूरा कर लिया है। 

1

बीसीओ सुनील कुमार देव ने गुरुवार को रधेपुरा, परसौनी, नूरचक, तीसी नरसाम  सहित कई पैक्स के द्वारा  धान खरीद किए जाने को लेकर जांच की। बताया कि व्यापार मंडल सहित 17 पंचायतों में किसानों से धान खरीदी जा रही है। प्रखंड में कुल 3975.88 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो जल्द ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। बीसीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के पैक्स को उसना राइस मील से टैग  कर दिया जाएगा सरकार किसानों में धान सरकारी मूल्य पर खरीदने के लिए पंचायत के किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी है, कहा की किसानों को सहकारिता विभाग के साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। किसानों को दो श्रेणी में बांटा गया है। पहला रैयत किसान जो अधिकतम 250 क्विंटल एवं दूसरा गैर रैयत किसान जो अधिकतम एक सौ क्विंटल धान बेच सकते हैं। गैर रैयत किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए संबंधित वार्ड सदस्य से अनुशंसा कराना अनिवार्य है। 

2

उन्होंने कहा कि  सामान्य किस्म के धान का मूल्य 2040 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स को बैंक से सीसी ऋण मुहैया कराया गया है। जो किसान के खाते पर सही समय पर राशि भेजने की प्रक्रिया जारी रहेगी। 

मौके पर पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार मेहता,  विष्णु देव सिंह यादव सहित  कई किसान उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post