मधुबनी में चार बच्चों की मां, चार बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई। बचपन का प्यार याद आने के बाद शादीशुदा प्रेमी और प्रेमिका ने शादी कर दी। प्रेमी 4 बच्चे का पिता है और प्रेमिका भी चार बच्चे की मां है। 

1

दोनों का प्रेम प्रसंग दोनों की शादी से पहले से चल रहा था। डेढ़ महीने पहले अपने बच्चों को छोड़ दोनों ने भागकर शादी कर ली। इसको लेकर दोनों के परिवार के बीच विवाद बढ़ गया। बुधवार की सुबह दोनों परिवार में झड़प हुई जिसमें दोनों परिवार के कई लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2

मामला नगर थाना क्षेत्र के राम चौक कंटाही मंगपट्टी गांव के मलहा टोला का है। प्रेमिका के परिजनों ने बताया कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा थे। प्रेमी संतोष सहनी (35) की पहली शादी 15 साल पहले नेहरा गांव में हुई थी। वहीं प्रेमिका यसोधिया देवी (30) की पहली शादी 8 साल पहले दरभंगा जिला में हुई थी। लेकिन इन दोनों का शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post